Chhattisgarh

पंचांग : सालों बाद बना महा-संयोग…रविवार को 3 शुभ योगों का मिलन, जानें आपकी किस्मत के लिए क्या है खास

पंचांग : आज 04 जनवरी, 2026 रविवार, के दिन माघ महीने की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है. इस दिन पर माता दुर्गा का शासन है. नए प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग और चिकित्सा संबंधी कामों के लिए अच्छा दिन है. किसी भी तरह का अन्य बड़ा शुभ काम नहीं करना चाहिए. आज तीन प्रमुख योग रवि पुष्य योग, त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है.

Related Articles

4 जनवरी का पंचांग

  1. विक्रम संवत : 2082
  2. मास : माघ
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष प्रतिपदा
  4. दिन : रविवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष प्रतिपदा
  6. योग : वैधृति
  7. नक्षत्र : पुनर्वसु
  8. करण : कौलव
  9. चंद्र राशि : मिथुन
  10. सूर्य राशि : धनु
  11. सूर्योदय : सुबह 07:16 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 05:36 बजे
  13. चंद्रोदय : शाम 06.40 बजे
  14. चंद्रास्त : सुबह 08.09 बजे
  15. राहुकाल : 16:18 से 17:36
  16. यमगंड : 12:26 से 13:43

यात्रा और पूजा के लिए अच्छा है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि और पुनर्वसु नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र मिथुन राशि में 20:00 से लेकर कर्क राशि के 3:20 तक फैला हुआ है. इसकी अधिष्ठात्री देवी अदिति और इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं. नया वाहन खरीदने या सर्विसिंग कराने के अलावा यात्रा और पूजा के लिए यह नक्षत्र अच्छा है. यह एक अस्थायी, तेज और गतिशील प्रकृति का तारा है. इस नक्षत्र में बागवानी करने, जुलूस में जाने, मित्रों से मिलने का कार्य भी किया जा सकता है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 16:18 से 17:36 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!