Chhattisgarh

मरवाही में सड़कों और पुल निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, जल्द शुरू होंगे विकास कार्य..

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- मरवाही विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रणव कुमार मरपच्ची की मांग पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सड़क एवं पुल के नवीन निर्माण कार्यों को लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों के जल्द प्रारंभ होने का रास्ता साफ हो गया है।

Related Articles

विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने बताया कि उनकी पहल पर छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग द्वारा मरवाही विधानसभा क्षेत्र में कुल तीन महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इसके अंतर्गत पंडरी-धरहर-ऐंठी-सिलवरी मार्ग के 6.00 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 574.73 लाख रुपये, हर्राडीह से आमारू पहुंच मार्ग के 2.05 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 222.85 लाख रुपये, तथा गौरेला से वेंकटनगर मार्ग पर सोनाड़ी नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 272.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

विधायक मरपच्ची ने कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के कारण मरवाही जैसी आदिवासी बहुल विधानसभा में लगातार करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि इन सड़क और पुल निर्माण कार्यों से क्षेत्र के आवागमन में सुधार होगा, ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी और मरवाही के समग्र विकास को गति मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन सरकार के नेतृत्व में मरवाही क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगें अब पूरी हो रही हैं, जिससे जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

Sumit Jalan Marwahi/Pendra

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!