Chhattisgarh

Accident : अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत

रायगढ़। Accident जिलें में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें मां और बेटे की मौत हो गई। जानकारी अनुसार तेज रफ्तार ट्रेलर बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा हैं कि मृतक बेटा अपनी मां को लेकर ससुराल जा रहा था, तभी ये हादसा हो गया। वही दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना छाल थाना क्षेत्र का हैं।

बताया जा रहा हैं कि 26 वर्षीय दिलेश्वर राठिया अपनी मां संपत्ति बाई राठिया को लेकर अपने ससुराल जोबी जाने के लिए रवाना हुआ था। तभी बीच रास्ते में ग्राम कुडेकेला के पास दोनों बाइक से पहुंचे थे, तभी वहां पर कलश विर्सजन का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय लापरवाही पूर्वक ट्रेलर चालक ने बाइक पर सवार मां और बेटे को चपेट में ले लिया। जिसमें मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!