Chhattisgarh

बारामती प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन पर देशभर में शोक, नेताओं ने जताई संवेदना

Ajit Pawar Plane Crash: बारामती में हुए कथित विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत पांच लोगों के निधन की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसमें विमान क्रैश हो गया और सभी सवारों की मौत हो गई। इस अजित पवार प्लेन क्रैश की खबर के बाद महाराष्ट्र समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हादसे को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि अजित पवार का जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका असमय निधन न केवल उनके परिवार और समर्थकों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी विमान हादसे पर शोक जताया और कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत नेताओं और उनके परिवारों को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी इस घटना को हृदयविदारक बताया और कहा कि अजित पवार का निधन पूरे देश के लिए बड़ी क्षति है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अजित पवार एक कद्दावर नेता थे और राजनीतिक समन्वय व रणनीतिक योजना में उन्हें विशेष महारत हासिल थी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को संबल देने की प्रार्थना की।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!