ChhattisgarhKanker

BREAKING : माओवादियों ने किया IED ब्लास्ट, चपेट में आने से एक जवान घायल

कांकेर। जिले में माओवादियों ने IED ब्लास्ट किया है। ब्लास्ट की चपेट में आने से BSF का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान के सिर के साथ शरीर में कई जगह गंभीर चोट आई है। मामला जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोयलीबेड़ा इलाके में ही स्थित BSF 30 BN कैंप का एक जवान बीमार था। जिसे अस्पताल ले जाने के लिए कैंप से जवान निकले थे। जब जवान आगे बढ़े तो उनमें से एक जवान धर्मेंद्र कुमार का पैर प्रेशर IED की चपेट में आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि जवान उछल कर दूर जा गिरा। इस घटना के बाद अन्य जवानों ने मोर्चा संभाला। इस घटना के बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। जवानों ने मौके से 2 जिंदा IED भी बरामद किया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!