National

दुर्गा पंडाल से लौटते वक्त 6 लोगों की हवस का शिकार बनी युवती

रीवा :  मध्यप्रदेश के रीवा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जहा   5 दिन पहले एक युवती दुर्गा पंडाल से लौट रही थी तभी रास्ते में 6 आरोपियों ने उसे रोककर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने इसके बाद वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने सारी हदें पार करते हुए वह वीडियो युवती के भाई को भेज दिया। इसके बाद थाने में केस दर्ज कराया गया है। यह पूरा मामला रीवा जिले के हनुमना थाना क्षेत्र का है। प्रशासन ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर पर बुल्डोजर चला दिया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि बिगत दिनों 19 साल की युवती अपने मायके आई हुई थी। जिसके बाद 1 अक्टूबर की रात युवती दुर्गा पंडाल में माता के दर्शन करने गई थी। जिसके बाद वह रात करीब 11 बजे अकेले घर जा रही थी तब गांव के ही चार शख्स सामने से आए और युवती का रास्ता रोक लिया और छेडछाड शुरू कर दी। इसके बाद झाड़ियों में ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। वारदात के बारे में किसी को बताने और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने युवती को छोड़ दिया। डरी-सहमी युवती घर आकर चली गई।

भाई को छेड़छाड़ का वीडियो भेज दिया

दो दिन तक युवती ने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। दो दिन बाद यानि 4 अक्टूबर को आरोपियों ने युवती के भाई को छेड़छाड़ का वीडियो भेज दिया। वीडियो देख भाई के होश उड़ गए। उसने बहन से पूछा, तो वह डर के मारे कुछ नहीं बता सकी। भाई पूरी बात समझ गया। वह बहन को थाने लेकर पहुंचा। पुलिस ने केस दर्ज कर एफएसएल की टीम से घटनास्थल का भी निरीक्षण कराया। डरी सहमी युवती घर जाकर सो गई। 5 अक्टूबर को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो देखा। इसमें संदिग्ध गतिविधियां दिखीं। पुलिस समझ गई कि युवती के साथ गलत हुआ है।

आरोपियों के घर ढहाया

दशहरा के कार्यक्रम में व्यस्त पुलिस ने 6 अक्टूबर को मामले को संज्ञान में लिया। आला अफसरों घटनास्थल पर पहुंकचर जायजा लिया। गुरुवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद प्रशासन ने राजस्व विभाग को बुलाया। आरोपियों के घर की नपती करवाई। प्रशासन ने आरोपियों का घर ढहा दिया गया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!