ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में पहली बार मेधावी बच्चों ने हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में पहली बार कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों को अनूठे अंदाज में सम्मानित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के 125 छात्र-छात्राओं ने प्रावीणय सूची में जगह बनाई है। इनमें कक्षा 10वीं के 90 और कक्षा 12वीं के 35 छात्र शामिल है। इन सभी को हेलीकॉप्टर से सैर कराई जा रही है।



7 सीटर हेलीकॉप्टर में एक बार में 7 विद्यार्थी करेंगे सैर। स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत पुलिस ग्राउंड में किया जा रहा है प्रतिभा सम्मान समारोह वर्ष-2022 का आयोजन। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला एवं सचिव भारतीदासन हेलीपैड पहुंचे। यहां उन्होंने मेधावी छात्रों से मुलाकात की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



हेलीकॉप्टर की जॉयराइड से लौटने के बाद मेधावी छात्रा अंजुम ने बताया कि बहुत एक्साइटमेंट था, बहुत मजा आया, मैंने आज हेलीकॉप्टर की राइड की, मुख्यमंत्री को बहुत बहुत धन्यवाद। दामिनी वर्मा ने बताया कि ऐसा लग रहा है कोई बड़ा सपना पूरा हो गया है, मैं बहुत खुश हूं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!