Chhattisgarh

CG Weather: छत्तीसगढ़ में न बारिश, न तूफान! आने वाले दिनों में फिर बढ़ेगी ठंड, जानें मौसम का पूरा अपडेट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम स्थिर बना हुआ है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में शुष्क मौसम का असर देखने को मिल रहा है और मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

Related Articles

छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. हालांकि इसके बाद अगले 2 से 4 दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो आगामी एक सप्ताह तक यह लगभग स्थिर बना रहेगा.

बीते दिनों कैसा रहा मौसम?

बीते 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा राजनांदगांव में 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान सबसे कम अंबिकापुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जिससे यह प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

  • आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
  • तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर देखने को मिल सकती है,
  • लेकिन यह बढ़ोतरी सामान्य दायरे में ही रहेगी.
  • कुल मिलाकर मौसम साफ और स्थिर बना रहेगा.

जानिए रायपुर का हाल

राजधानी रायपुर में 9 फरवरी की सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है. दिन का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम सामान्य बना रहेगा.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!