Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक

Jabalpur News: जबलपुर से एक बेहद ही चौका देने वाला सामने आया है, जहां प्रसाद के रूप में मिठाई खाने पर एक ही परिवार के 18 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. तबीयत खराब होने पर सभी को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जबलपुर में भर्ती कराया गया. इसमें से एक की हालत नाजूक होने पर नागपुर रेफर किया गया.
मंदिर में पूजा के बाद खाई प्रसाद
जानकारी के अनुसार, बुधवार को भेड़ाघाट चौराहे पर रहने वाले पटेल परिवार ने बीकानेर स्वीट्स से करीब 4 किलो मिठाई खरीदी थी. परिवार के सभी सदस्य गुरुवार को त्रिपुर सुंदरी मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-पाठ के बाद प्रसाद के रूप में उनके द्वारा लाई गई मिठाई खाई. जिसके बाद गुरुवार शाम से ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी, जब हालत ज्यादा खराब हो गई तो शुक्रवार के दिन सभी बिमारों को अस्पताल में भर्ती किया गया.
सभी पीड़ितों का इलाज जारी
पीड़ित परिवार के रिश्तेदार रोहित पटेल ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीमार लोगों में दो पुरुष हैं, बाकी शेष लोगों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं. उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी लोगों का इलाज करवाया जा रहा है. इसके अलावा भेड़ाघाट पुलिस थाने में भी इस मामले की सूचना दे दी है.
देर रात में बिगड़ी परिवार के लोगों की तबीयत
गुरुवार देर रात अचानक परिवार के कई सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लग गई. सभी को उल्टी-दस्त होने लग गए, जिसके बाद तुरंत सभी को शुक्रवार के दिन जिला अस्पताल जबलपुर में और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. इसके अलावा कुछ लोगों को नरसिंहपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोटेगांव में इलाके लिए भर्ती कराया गया.
एक ही हालत नाजुक
इस घटना में निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे नागपुर रेफर किया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम और प्रशासन अलर्ट हो गया है. इस घटना पर आशंका जताई जा रही है कि मिठाई खाने के बाद फूड पॉइजनिंग की घटना हुई होगी, हालांकि जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट होगा.
उल्टी दस्त के बाद बिगड़ी परिवार के लोगों की तबीयत
भेड़ाघाट निवासी रोहित पटेल ने घटना के बारे में बताया कि मिठाई खाने के बाद परिवार के कई लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्होंने कहा कि जैसे ही परिवार के लोगों को उल्टी और दस्त होने की शिकायत हुई, उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन उनकी हालत में अभी कोई सुधार देखने काे नहीं मिल रहा.
भंडारे की मिठाई खाकर हुए 19 लोग बीमार
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि भंडारे की मिठाई खाकर 19 लोग बीमार हुए हैं. राजस्थान मिष्ठान भंडार और खाए गए खाद्य पदार्थ का नमूना ले लिया गया है. जिसे खाद्य परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भोपाल में भेजे जा रहे हैं. इस मामले में रिपोर्ट आने पर सभी जिम्मेदारो पर कार्रवाई की जाएगी.









