Chhattisgarh

विधानसभा में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, इंदौर दूषित पानी पर चर्चा की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का दूसरा दिन भी हंगामेदार रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों ने इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। सभी विधायकों ने हाथ में दूषित पानी और सांकेतिक डेड बॉडी लेकर गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।

Related Articles

विपक्ष की मांग: सदन में चर्चा

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अब भी लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंदौर में हुई मौतों की जिम्मेदारी संबंधित मंत्रियों की है और उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। विपक्ष ने चेतावनी दी कि यदि सदन में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई, तो वे कार्यवाही के दौरान विरोध जारी रखेंगे।

सत्ता पक्ष का पक्ष

वहीं, सत्ता पक्ष के विधायकों ने कहा कि प्रदेश में लोगों को लगातार साफ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना की जानकारी मिलते ही बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। सत्ता पक्ष का दावा है कि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने और विरोध करने का प्रयास कर रहा है, जबकि सरकार सदन में इंदौर दूषित पानी की घटना पर चर्चा के लिए तैयार है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!