National

9 साल के मासूम के साथ क्रूरता, मामा–मामी ने लोहे के गर्म सरिया से दागा…

ओडिशा। कटक में एक 9 साल के मासूम के साथ उसके मामा-मामी ने क्रूरता की शादी हदें पार कर दी। मासूम के मामा मामी ने कथित रूप से उसे लोहे के गर्म सरिया से दागा और पूरी रात घर के बाहर खड़ा रखा।

जानकारी के अनुसार मां की मृत्यु और पिता की दूसरी शादी के बाद बच्चा पहले अपने नाना-नानी के साथ रहता था, लेकिन बाद में उसके मामा-मामी उसे पढ़ाई के लिए अपने साथ कटक ले आए। जहां बच्चे को उन्होंने कथित रूप से लोहे के गर्म सरिया से दागा और पूरी रात घर के बाहर खड़ा रखा।

यह घटना उस वक्त सामने आई जब बच्चे के नाना-नानी दशहरे के दिन उससे मिले। घटना के संबंध में बच्चे के नाना-नानी मदन मोहन रौत और बैजयंती रौत ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!