Chhattisgarh

22 लाख के इनामी माओवादी कमांडर अन्वेष की हत्या, आत्मसमर्पण की तैयारी बनी वजह

सुकमा/ओडिशा: 22 लाख के इनामी माओवादी कमांडर अन्वेष की कथित हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, माओवादी कमांडर अन्वेष को उसके ही संगठन के नेताओं ने इसलिए मार डाला क्योंकि वह ओडिशा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने की तैयारी कर रहा था।

कंधमाल जिले की पुलिस ने बुधवार को डारिंगबाड़ी थाना क्षेत्र के पाकरी आरक्षित वन इलाके से अन्वेष उर्फ रेनू का क्षत-विक्षत शव कब्र से बरामद किया। यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। मामले की पुष्टि करते हुए कंधमाल के पुलिस अधीक्षक हरीश बीसी ने बताया कि अन्वेष की हत्या राज्य के वांछित नक्सली नेता सुक्रू और उसके साथियों ने की।

एसपी के अनुसार, माओवादी कमांडर अन्वेष कुछ अन्य साथियों के साथ आत्मसमर्पण की योजना बना रहा था। इसी सूचना के बाद संगठन ने उस पर शक जताया और कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि अन्वेष मूल रूप से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला था। वह केकेबीएन (कालाहांडी-कंधमाल-बौध-नयागढ़) डिवीजन का संभागीय समिति सदस्य (डीवीसीएम) और सैन्य प्लाटून कमांडर था। उस पर 22 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जिससे वह सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ा लक्ष्य बना हुआ था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!