Chhattisgarh

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के साथ सेमी फालइन का सपना चकनाचूर हो गया. इस मैच में पाकिस्तान को केवल सेमीफाइनल से बाहर नहीं बल्कि कई और भी झटके लगे हैं. श्रीलंका ने इस मैच को जीतते हुए पाकिस्तान के उस गुरूर को भी तोड़ा है, जिसका बहाना बनाकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी के साथ मिलकर पीएम शाहबाज शरीफ ने वर्ल्ड कप से पहले की नौटंकी पर विराम लगाया था.

Related Articles

क्या रहा मैच का हाल

अगर मैच की हाल की बात करें तो मैच से पहले भी समीकरण पाकिस्तान के पक्ष में नहीं माने जा रहे थे लेकिन अगर इस मैच में पाकिस्तान श्रीलंका को ज्यादा मार्जन से हरा देते है तो फिर रन रेट बढ़ जाता और पाकिस्तान के क्वालिफाई होने के चांस भी बढ़ जाते. मैच शुरु हुआ और पाकिस्तान ने बल्लेबाजी की. पाक ने फरहान के शतक और फखर की तूफानी फिफ्टी के दम पर 212 रन बना डाले, अब अगर पाकिस्तानी गेंदबाज श्रीलंका को 147 रनों पर रोक देते है तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.

जब पाकिस्तान ने की शुरूआत तो…

पाकिस्तानी गेंदबाजों ने जब शुरुआत की तो ऐसा लगा की वो श्रीलंका को जल्दी समेट देंगे. लेकिन शनाका और पवन रथनायके कुछ और ही ठान कर मैदान में उतरे थे. दोनों ने श्रीलंका को 16वें ओवर में ही 147 के पार पहुंचा दिया. जिसके चलते पाकिस्तान मैच के नतीजे से पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया. फिर एक टाइम ऐसा आया है कि पाकिस्तान के सामने मैच बचाने की चुनौती आ गई और आखिरी बॉल में पाकिस्तान 5 रनों से मुकाबला जीत लिया.

पाकिस्तान की नौटंकी को को लगा झटका

इस टूर्नामेंट के शुरूआत में पाकिस्तान ने जमकर नौटंकी की. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी और पीएम शहबाज शरीफ से 15 फरवरी को भारत के साथ होने वाले मैच को बायकॉट करने का ऐलान किया. दूसरी तरफ बांग्लादेश को भड़काकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. कई दिनों तक इन लोगों की नौटंकी चलती रही. पीसीबी ने भारत और बीसीसीआई के खिलाफ खूब जहर उगला. लेकिन आईसीसी के सामने जब एक न चली तो फिर पाकिस्तान ने श्रीलंका का बहाना बनाया और भारत से मैच खेलने को राजी हुआ. पाक पीएम ने खुद कहा कि पाकिस्तान इसलिए भारत से खेलने को राजी हुआ है क्योंकि श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके का फोन आया था और उन्होंने मैच खेलने की गुजारिश की है.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!