Chhattisgarh

बाजार की मिलावटी मिठाई छोड़ें, सिर्फ 15 मिनट में घर पर तैयार करें ये 3 डिजाइनर गुजिया

Holi Designer Gujiya: होली का त्योहार बिना गुजिया के अधूरा है. रंगों के पास आते ही हर घर में मावे और मेवों वाली लजीज गुजिया बनने लगती है. अक्सर लोग सांचे का इस्तेमाल करते हैं, जिससे गुजिया हमेशा एक ही डिजाइन की बनती है जिसे देख-देखकर अब सब बोर हो चुके हैं. इस साल क्यों न कुछ नया किया जाए. अगर आप भी वही पुरानी शेप की गुजिया बनाकर थक गए हैं, तो इस होली अपने हुनर से गुजिया को एक शानदार नया लुक दें और सबको सरप्राइज कर दें.

फ्लॉवर डिजाइन गुजिया

  • गुजिया को फूल जैसा सुंदर आकार देने का सबसे आसान तरीका.
  • गुंथे हुए मैदे की छोटी और एक बराबर लोइयां बनाकर उन्हें पूरी की तरह बेल लें.
  • दो पूरियां लें और किसी गिलास की मदद से उन्हें बिल्कुल एक साइज के गोल टुकड़ों में काट लें.
  • एक पूरी के बीच में मसाला (भरावन) रखें और उसके चारों तरफ थोड़ा सा पानी लगा दें.
  • इसके ऊपर दूसरी पूरी रखें और किनारों को उंगलियों से दबाकर अच्छी तरह चिपका दें.
  • अब चाकू की मदद से पूरी के किनारों पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर छोटे-छोटे कट लगाएं.
  • जहां कट लगाए हैं उन दो हिस्सों को उंगलियों से आपस में जोड़कर नुकीला बना दें, जिससे यह फूल जैसा दिखने लगेगा.

क्लासिक फोल्डेड किनारी डिजाइन

  • क्लासिक फोल्डेड किनारी डिजाइन वाली गुजिया तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पूरी में स्टफिंग भरें.
  • फिर साइड में पानी लगाकर आधा मोड़कर फिर सील कर दें.
  • अब एक कोने से किनारे को थोड़ा-थोड़ा मोड़ें.
  • फोल्ड करते समय हर फोल्ड को उंगलियों से हल्का दबाते जाएं.
  • पूरे किनारें को इसी तरह से फोल्ड कर लें. ये बनाने में जितना सिम्पल है उतना ही दिखने में खूबसूरत भी है.

दिया शेप गुजिया

  • गुजिया को सुंदर दीये (Diyas) का आकार देने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें.
  • बेली हुई पूरी में स्टफिंग भरें और उसे आधा मोड़कर किनारों से अच्छी तरह बंद कर दें.
  • उंगलियों की मदद से किनारों को हल्का सा मोड़ते हुए एक सुंदर पैटर्न बनाएं.
  • अब गुजिया के दोनों आखिरी सिरों को धीरे से मोड़कर एक-दूसरे के साथ चिपका दें.
  • ऐसा करने से आपकी गुजिया का आकार एक खूबसूरत जलते हुए दीये जैसा नजर आएगा.
Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!