Chhattisgarh

NH-30 होगा 4-लेन: धवईपानी से सिमगा तक सड़क उन्नयन को मिली मंजूरी

NH-30 4 लेन परियोजना को हरी झंडी

छत्तीसगढ़ में सड़क अधोसंरचना को बड़ा बढ़ावा मिला है। NH-30 4 लेन परियोजना के तहत धवईपानी (चिल्फी) से कवर्धा होते हुए सिमगा तक लगभग 122 किलोमीटर लंबे सेक्शन को 4-लेन में उन्नत करने की मंजूरी मिल गई है। यह स्वीकृति केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने डिप्टी सीएम Vijay Sharma से नागपुर में मुलाकात के दौरान दी।

अभी 2-लेन, बढ़ेगा यातायात दबाव

वर्तमान में चिल्फी (धवईपानी) से कवर्धा और कवर्धा गुरूनाला से सिमगा तक मार्ग 10 मीटर चौड़ाई की 2-लेन सड़क है। चिल्फी से रायपुर की ओर भारी और व्यावसायिक वाहनों का अत्यधिक आवागमन होता है।

हाल ही में जबलपुर से मंडला और चिल्फी तक लगभग 160 किमी सेक्शन को 4-लेन में विकसित करने की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके बाद आगे के 2-लेन हिस्से पर यातायात का दबाव और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में लोक सुरक्षा और यातायात सुगमता को देखते हुए पूरे सेक्शन को 4-लेन में अपग्रेड करना आवश्यक माना गया।

अंतर्राज्यीय मार्ग की बढ़ती अहमियत

जबलपुर से रायपुर के बीच स्थित एनएच-30 एक महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय मार्ग है। कबीरधाम जिला मुख्यालय कवर्धा इसी मार्ग पर पड़ता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन गुजरते हैं।

कवर्धा बायपास का भी निर्माण

NH-30 4 लेन परियोजना के साथ ही कवर्धा शहर में 4-लेन मय पेव्ड शोल्डर (4L+PS) बायपास निर्माण की भी मंजूरी दी गई है। इससे शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका घटेगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!