Chhattisgarh

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुंगेली से आरोपी गिरफ्तार

Janjgir Rape Case : में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण कर रहा था। आरोप है कि आरोपी लंबे समय तक शादी का वादा करता रहा, लेकिन बाद में मुकर गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

जानकारी के अनुसार यह मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक युवती ने 18 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी पहचान कोमल प्रसाद नामक युवक से हुई थी, जो मुंगेली जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव का रहने वाला है।

दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद दोस्ती हो गई। इसी दौरान आरोपी ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और जल्द शादी करने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी लंबे समय तक शादी का वादा करता रहा, लेकिन बाद में उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। खुद को ठगा हुआ महसूस करने पर युवती ने पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने Janjgir Rape Case में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। हालांकि तकनीकी जांच और सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे मुंगेली जिले से गिरफ्तार कर लिया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!