CG राज्यसभा चुनाव: नामांकन तो हुआ, लेकिन क्या 9 मार्च से पहले बदलेगा खेल? बीजेपी और कांग्रेस के बीच मची सियासी हलचल

छत्तीसगढ़ : में CG Rajya Sabha Election को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य की दो राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। 5 मार्च को दोनों दलों के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अब शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 9 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
दरअसल, छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इन दोनों सीटों के खाली होने के कारण निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी के तहत मार्च महीने में इन सीटों को भरने के लिए CG Rajya Sabha Election कराया जाएगा।
इस चुनाव के लिए भाजपा की ओर से लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। नामांकन दाखिल करने के बाद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि संसद में महिलाओं की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।
वहीं कांग्रेस की ओर से फूलो देवी नेताम ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने दोबारा मौका देने के लिए कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। नेताम ने कहा कि वे राज्य और समाज से जुड़े मुद्दों को राज्यसभा में प्रभावी ढंग से उठाती रहेंगी।








