Chhattisgarh

CG News: बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, कई घायल

CG News: आज बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां रायपुर-बिलासपुर मार्ग में दरचुरा के पास यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं हादसे में कई घायल हो गए हैं.

Related Articles

बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सिमगा थाना क्षेत्र के दरचूरा गांव के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ. बिलासपुर की ओर जा रही यात्री बस को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार कई यात्री अंदर ही फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई है. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

जशपुर में पलटी बस, 5 की मौत

वहीं जशपुर जिले में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया. करडेगा से कुनकुरी आ रही बस गोड़ाअंबा के पास पलट गई. इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई. वहीं 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक, इस बस में दो दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे. कई यात्री बस के नीचे दबे हैं.

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन एम्बुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!