बरदा में 15वीं वित्त की राशि से विभिन्न कार्यों में भुगतान — खर्चों पर उठे सवाल
कहा गया ग्रामीण विकास, लाखों खर्च

बलौदाबाज़ार। ग्राम पंचायत बरदा में वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान 15वीं वित्त आयोग की राशि से अलग-अलग कार्यों के नाम 1078860 रूपए भुगतान किए गए हैं। पंचायत पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान विवरण के अनुसार कई मदों में लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन खर्चों में पारदर्शिता की कमी दिखाई देती है और कई भुगतान कार्य के अनुपात में अधिक प्रतीत होते हैं।
गली मरम्मत, बजरीकरण एवं पानी निकासी कार्य पर खर्च
ग्राम पंचायत में गली मरम्मत, बजरीकरण तथा पानी निकासी से जुड़े कार्यों पर कई बार भुगतान किया गया। 04 जुलाई 2025 – प्रियांका ट्रेडर्स को ₹49,000 तथा ₹34,00001 सितम्बर 2025 – श्रीराम इलेक्ट्रॉनिक एंड फर्नीचर नवरता को ₹49,50020 अक्टूबर 2025 – स्वेता अनाज भंडार को ₹54,00014 नवम्बर 2025 – स्वेता अनाज भंडार को ₹49,00031 दिसम्बर 2025 – भावसिंह कुर्रे को ₹10,000
पेयजल व्यवस्था, पाइप लाइन एवं बोर मरम्मत कार्य
पेयजल व्यवस्था, पंप एवं पाइप लाइन मरम्मत के नाम पर भी कई भुगतान किए गए।
04 जुलाई 2025 – भावसिंह कुर्रे को ₹22,50004 जुलाई 2025 – सुरेश हार्डवेयर को ₹35,00014 जुलाई 2025 – सुरेश हार्डवेयर को ₹49,00031 जुलाई 2025 – सुरेश हार्डवेयर को ₹30,00031 जुलाई 2025 – जेके ट्रेडर्स को ₹49,00009 सितम्बर 2025 – भावसिंह कुर्रे को ₹26,660
नाली-गली साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य
नाली और गली की सफाई तथा मरम्मत के लिए भी अलग-अलग तिथियों में भुगतान किया गया।
04 जुलाई 2025 – एसकेडी केन्द्र को ₹15,00014 जुलाई 2025 – एसकेडी केन्द्र को ₹35,00001 सितम्बर 2025 – श्रीराम इलेक्ट्रॉनिक एंड फर्नीचर नवरता को ₹23,50030 सितम्बर 2025 – जेके ट्रेडर्स को ₹20,00012 अक्टूबर 2025 – कमलेश रजक को ₹8,000
पंचायत संचालन, स्टेशनरी, फोटोकॉपी एवं ऑनलाइन कार्य
पंचायत कार्यालय के संचालन, स्टेशनरी और ऑनलाइन कार्यों के लिए भी भुगतान किया गया।
14 जुलाई 2025 – एसके डिजिटल ऑनलाइन को ₹15,00009 सितम्बर 2025 – एसके डिजिटल ऑनलाइन को ₹13,00030 सितम्बर 2025 – एसके डिजिटल ऑनलाइन को ₹2,00031 दिसम्बर 2025 – एसके डिजिटल ऑनलाइन को ₹10,000
सामुदायिक भवन निर्माण कार्य
सामुदायिक भवन निर्माण के नाम पर भी कई भुगतान किए गए।30 जुलाई 2025 – स्वेता अनाज भंडार को ₹64,00030 जुलाई 2025 – एसकेडी केन्द्र को ₹8,00001 मार्च 2026 – सुरेश हार्डवेयर को ₹49,00001 मार्च 2026 – जेके ट्रेडर्स को ₹49,00001 मार्च 2026 – एसके डिजिटल ऑनलाइन को ₹2,000
रंगमंच निर्माण एवं कार्यक्रम व्यवस्था
04 जुलाई 2025 – स्वेता अनाज भंडार को रंगमंच निर्माण हेतु ₹48,70023 जुलाई 2025 – जय साउंड सर्विस को संध्या चौपाल कार्यक्रम हेतु ₹30,000
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में हुए इन भुगतानों की जानकारी किसी व्यक्ति विशेष को बदनाम करने के लिए नहीं बल्कि गाँव के नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से सामने लाई जा रही है। पंचायत को मिलने वाली राशि जनता के टैक्स से आती है, इसलिए हर नागरिक का यह अधिकार है कि वह पूछे — गाँव के विकास के लिए जो पैसा आया, उसका उपयोग कहाँ हुआ।“सवाल पूछना विरोध नहीं, अधिकार है। जब जनता जागेगी, तभी गाँव आगे बढ़ेगा।”










