Chhattisgarh

पूर्व छात्र बने बदलाव के भागीदार: नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालन ने अपने ही स्कूल में नए भवन का किया भूमि पूजन..

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- नगर पालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जालन ने अपने प्रारंभिक शिक्षा स्थल सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, पेंड्रा में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की निधि से 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन भवन का विधिवत भूमि पूजन किया गया।

इस दौरान अध्यक्ष राकेश जालन भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह गर्व का विषय है कि जिस विद्यालय से उन्होंने अपनी शिक्षा की शुरुआत की, आज उसी के विकास में योगदान देने का अवसर मिला है। उन्होंने सांसद श्री तोखन साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी निधि से यह कार्य संभव हो पाया है।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि यह निर्माण कार्य विद्यालय के विकास के साथ-साथ क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यक्रम में विद्यालय के व्यवस्थापक विकास जायसवाल, मामन चंद गोयल, राम जी श्रीवास, अनिल सिंह ठाकुर, पंडित कृष्ण दत्त उरमलिया, रमा कांत जायसवाल, राकेश चतुर्वेदी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Sumit Jalan Marwahi/Pendra

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!