Chhattisgarh

सिंह राशिफल: रविवार को सिंह राशि की दहाड़ से थर्राएंगे शत्रु, मिलने वाली है एक ऐसी खबर जो बदल देगी दिन!

मेष राशि

आज चंद्रमा आपके दसवें भाव में है, जिससे करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। किसी सरकारी कार्य या प्रोजेक्ट में लाभ मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। काम की व्यस्तता अधिक रहेगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे और घर की सजावट पर खर्च संभव है। माता के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा।


वृषभ राशि

आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होने से भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल है और नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नया कार्यभार मिल सकता है। विदेश से जुड़े लोगों से अच्छी खबर मिल सकती है। यात्रा या तीर्थ की योजना बन सकती है। हालांकि अधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है।


मिथुन राशि

आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि चंद्रमा आठवें भाव में है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें और किसी भी बड़े उपचार को टालना बेहतर रहेगा। क्रोध से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव रह सकता है और खर्च भी बढ़ सकता है। वाणी पर संयम रखने से विवादों से बचाव होगा।


कर्क राशि

सातवें भाव में चंद्रमा होने से आज का दिन आनंद और मनोरंजन में बीतेगा। परिवार और मित्रों के साथ घूमने का अवसर मिल सकता है। नए कपड़े या वस्तुओं की खरीदारी संभव है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। हालांकि जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।


सिंह राशि

आज चंद्रमा छठे भाव में है, जिससे विरोधियों पर विजय के संकेत मिल रहे हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। ननिहाल पक्ष से लाभ या शुभ समाचार मिल सकता है।


कन्या राशि

पांचवें भाव में चंद्रमा होने से मन थोड़ा विचलित रह सकता है। संतान को लेकर चिंता संभव है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। निवेश करने से बचें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।


तुला राशि

चौथे भाव में चंद्रमा होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पारिवारिक मामलों में चिंता रहेगी, खासकर माता से जुड़े विषयों में। यात्रा से बचना बेहतर होगा। जमीन या संपत्ति से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। आज अपने काम पर फोकस बनाए रखें।


वृश्चिक राशि

तीसरे भाव में चंद्रमा होने से आज सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ के संकेत हैं और भाई बहनों के साथ अच्छा समय बितेगा। मित्रों से मुलाकात खुशी देगी। यात्रा के योग हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ की संभावना है। प्रेम जीवन भी बेहतर रहेगा।


धनु राशि

दूसरे भाव में चंद्रमा होने से पारिवारिक मामलों में उलझन हो सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है और कार्यों में देरी संभव है। बड़े निर्णय लेने से बचें। हालांकि दूर रहने वाले मित्रों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


मकर राशि

आज चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य समय पर पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी और वैवाहिक जीवन में संतोष मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।


कुंभ राशि

बारहवें भाव में चंद्रमा होने से आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। खर्च अधिक होंगे और आर्थिक लेनदेन में सावधानी जरूरी है। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। क्रोध से बचें और शांत रहने की कोशिश करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


मीन राशि

ग्यारहवें भाव में चंद्रमा होने से आज लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मित्रों और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग हैं। कार्यस्थल पर अधूरे काम पूरे करने में सफलता मिलेगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!