Chhattisgarh

महतारी वंदन योजना की किस्त के लिए 30 जून तक e-KYC कराना जरूरी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कैसे मिलेगा फायदा

Mahatari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर है. जहां अब राज्य सरकार ने इस योजना के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया है. वहीं इसे लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि प्रदेश भर की महिलाएं 30 जून तक e-KYC करा सकेंगी.

महतारी वंदन योजना के लिए e-KYC जरूरी – लक्ष्मी राजवाड़े

महतारी वंदन योजना के लिए कराए जाने वाले ई-केवाईसी को लेकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 30 जून तक प्रदेश में e-KYC कराई जाएगी. e-KYC होने से रुके हुए पैसे एक साथ महिलाओं को मिलेंगे. उन्होंने बताया कि फिलहाल महतारी वंदन योजना के लिए E-KYC प्रक्रिया चल रही है. इसकी प्रक्रिया नि:शुल्क है, पंचायत भवन और वार्ड कार्यालय में इसकी सुविधा दी गई है.

ई-केवाईसी कैसे करें?

  • महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने वाली पात्र महिलाएं कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड ऑफिस और पंचायत कार्यालय में जाकर e-KYC करा सकती हैं.
  • इस प्रक्रिया के तहत महिलाओं को अपना आधार कार्ड देना होगा.
  • आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कनेक्ट रहना चाहिए.
  • पात्र महिलाओं को फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन कराना होगा.

अब तक महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अब तक महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी कर दी है. इस योजना के तहत, 68.48 लाख महिलाओं के खातों में ₹641.62 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई है. प्रत्येक महिला को ₹1,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है. खास बात यह है कि बस्तर संभाग के दूरदराज और नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रही ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के तहत आने वाले गांवों की 7,773 महिलाओं को भी इस किस्त का लाभ मिला है.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!