Chhattisgarh

बस्तर पहुंचेगा क्रिकेट का भगवान…सचिन तेंदुलकर बच्चों संग खेलेंगे क्रिकेट, दंतेवाड़ा में खास कार्यक्रम

Raipur : से बड़ी खबर सामने आई है। क्रिकेट के दिग्गज Sachin Tendulkar जल्द ही अपने परिवार के साथ छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। वह 22 अप्रैल को Dantewada के प्रवास पर रहेंगे, जहां उनका कार्यक्रम बेहद खास रहने वाला है।

अबूझमाड़ के करीब छिंदनार गांव में बच्चों संग खेलेंगे क्रिकेट

सचिन तेंदुलकर दंतेवाड़ा के इंद्रावती नदी किनारे बसे Chhindnar गांव में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। यहां वह स्थानीय बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे और उनसे सीधा संवाद भी करेंगे।इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खेल से बदलाव की पहल, अब दिखेगा नया बस्तर

तेंदुलकर फाउंडेशन द्वारा छिंदनार और आसपास के क्षेत्रों में ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने की पहल उस समय शुरू की गई थी, जब यह इलाका नक्सल समस्या से जूझ रहा था। अब जब बस्तर में हालात बेहतर हुए हैं, तो सचिन का यह दौरा बदलाव और विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।

स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी फाउंडेशन का फोकस, पहले भी कर चुका है दौरा

हाल ही में तेंदुलकर फाउंडेशन की टीम छत्तीसगढ़ के दौरे पर आई थी। इस दौरान उन्होंने गनियारी स्थित जन स्वास्थ्य केंद्र और मुंगेली के अचानकमार क्षेत्र के दूरस्थ गांवों का निरीक्षण किया।डॉ. अंजली तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर ने स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था और आदिवासी बच्चों के जीवन स्तर को करीब से समझा। उन्होंने स्थानीय डॉक्टरों और समुदाय के लोगों से बातचीत कर जमीनी हालात की जानकारी ली।

बस्तर में नई उम्मीद की तस्वीर, खेल और शिक्षा से बदलेगी दिशा

सचिन तेंदुलकर का यह दौरा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बस्तर के बदलते स्वरूप और नई संभावनाओं का संकेत है। बच्चों के साथ उनका जुड़ाव और खेल के जरिए प्रेरणा देना इस क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!