Chhattisgarh

चौंकाने वाला खुलासा, ई-रिक्शा और ऑटो में चल रहा था महिला चोर गैंग का खेल

मध्य प्रदेश : ग्वालियर में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गैंग का भंडाफोड़ किया है जो ई-रिक्शा और ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था। हैरानी की बात यह है कि इस गैंग के मास्टरमाइंड खुद महिलाओं से ही चोरी की वारदात करवाते थे।पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 8 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं।

Related Articles

शिकायत से खुला पूरा मामला, सीसीटीवी ने पहुंचाया सुराग तक
मामले की शुरुआत तब हुई जब डबरा में एक महिला ने ई-रिक्शा में बैग और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद संदिग्ध महिलाओं की पहचान कर उन्हें बस स्टैंड से हिरासत में लिया गया। पूछताछ और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने बानमौर और मुरैना में दबिश देकर पूरे नेटवर्क को उजागर किया।

चाचा-भतीजे चला रहे थे पूरा गैंग, अलग-अलग राज्यों से जुड़ा नेटवर्क
जांच में सामने आया कि इस गैंग का संचालन चाचा-भतीजा मिलकर कर रहे थे। उन्होंने बानमौर में एक मकान किराए पर लेकर उसे गैंग का ठिकाना बना रखा था।यहां आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को शामिल किया जाता था, जो राजस्थान, दिल्ली और आगरा जैसे इलाकों से लाई जाती थीं।इन महिलाओं को ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, आगरा और दिल्ली जैसे शहरों में चोरी की वारदातों के लिए भेजा जाता था।गिरफ्तार आरोपियों में वकीला उर्फ सोनू, ललित उर्फ सोनू और गुड्डू शामिल हैं।

ऑटो में इस तरह होती थी चोरी, बेहद शातिर तरीका
गैंग की महिलाएं ई-रिक्शा और ऑटो में बैठकर बेहद चालाकी से वारदात को अंजाम देती थीं।वे पहले पीड़ित महिला के आसपास बैठ जाती थीं और सफर के दौरान बैग या सामान चुपचाप निकाल लेती थीं। जैसे ही वाहन अगला स्टॉप पर रुकता, आरोपी महिलाएं उतर जातीं और चोरी का सामान आगे किसी अन्य साथी को सौंप देती थीं।

पुलिस की सख्त कार्रवाई से गैंग का पर्दाफाश
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सक्रिय इस महिला चोर गैंग का नेटवर्क उजागर हो गया है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य संभावित सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!