Chhattisgarh

दो दिनों से लापता युवक की नहर में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। बिलासपुर( bilaspur) में दो दिन से गायब युवक की लाश नहर के पानी में तैरती मिली है। शव मिलने के बाद परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि वह मोबाइल ( mobile)लेकर निकला था, जो गायब है। उसे तैरना भी आता था तो पानी में कैसे डूब सकता है।

जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र के ग्राम भरारी निवासी बबलू उर्फ देवेंद्र साहू (22) प्राइवेट जॉब करता था। वह बीते 11 अक्टूबर की देर शाम अपने दोस्त( friend) के घर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। उसके गायब होने से परेशान परिजन तलाश कर रहे थे। रिश्तेदार और परिचितों से पूछताछ कर उसकी तलाश की गई। कहीं नहीं मिलने पर परिजनों ने 12 अक्टूबर को रतनपुर थाने में शिकायत की।

युवक अपने दोस्त के यहां से घर आने की बात कही थी

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवक मोबाइल( mobile) रखा था और आखिरीबार उसने रात करीब 9.30 बजे बात किया था। युवक अपने दोस्त के यहां से घर आने की बात कही थी। फिर उसका कुछ पता नहीं चला।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!