पेंड्रा में जालान परिवार के बच्चों ने तैयार किया 15 फीट ऊंचा रावण का पुतला, हुनर और रचनात्मकता की पेश की मिसाल..

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस पर्व को लेकर पेंड्रा नगर में भी उत्साह देखने को मिला। जालान परिवार के बच्चों ने हर वर्ष की परंपरा को जारी रखते हुए इस साल भी अपनी रचनात्मकता और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने मिलकर 15 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया।

रंग-बिरंगी सामग्रियों से दिया आकर्षक रूप
रावण के पुतले को तैयार करने के लिए बच्चों ने रंग-बिरंगे कपड़ों, पोस्टर, कार्डबोर्ड और लकड़ी का इस्तेमाल किया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता, मेहनत और आपसी सहयोग से पुतले को आकर्षक रूप दिया। इस पूरी गतिविधि में बच्चों की कलात्मक प्रतिभा और कुछ नया करने का उत्साह देखने को मिला।

हर वर्ष निभाते हैं परंपरा
जालान परिवार के बच्चों द्वाराप्रत्येक वर्ष रावण का पुतला तैयार करना त्योहार के प्रति उनके उत्साह और पारिवारिक परंपरा को दर्शाता है। बच्चों की इस पहल से विजयादशमी के पर्व की खुशियां और भी खास हो गईं। साथ ही, यह प्रयास बच्चों की रचनात्मक सोच, टीम भावना और भारतीय त्योहारों के प्रति जुड़ाव को भी प्रदर्शित करता है।
विजयादशमी का संदेश यही है कि अंततः सत्य और अच्छाई की जीत होती है। जालान परिवार के बच्चों की यह रचनात्मक पहल त्योहार के उल्लास को एक अलग पहचान देती है।