ChhattisgarhAmbikapur

त्योहारी सीजन में गुणवत्ताहीन मिठाई की बिक्री रोकने दुकानों का निरीक्षण

अम्बिकापुर 14 अक्टूबर 2022  : कलेक्टर  कुंदन कुमार के निर्देशानुसार त्योहारी सीजन में अमानक मिठाई की बिक्री रोकने जिले के मिष्ठान दुकानों की जांच कर समुचित कार्यवाही की जा रही है।  अनुविभागीय दण्डाधिकारी प्रदीप साहू ने बताया कि 10 अक्टूबर 2022 को मेसर्स शिवम डेली नीड्स सहित विभिन्न स्थानों में संचालित मिठाई दुकानों की जांच कर नमूना लिया गया। इस नमूने को परीक्षण एवं विश्लेषण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। नमूना के गुणवत्ता रिपोर्ट मिलने पर दोषी दुकानदारों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!