ChhattisgarhBhilai-Durg

व्यापारी की संदिग्ध हालत में मिली लाश, पुलिस ने जताई यह आशंका

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के धौराभाठा (परसाही) गांव के पास लकड़ी व्यापारी का शव संदिग्ध मिला है। व्यापारी का शव खदान के पास पड़ा हुआ मिला है। उतई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अंडा निवासी ईश्वर साहू (36 साल) लकड़ी खरीदी और बिक्री करने का काम करता था। उसने उतई के परसाही में एक व्यापारी को लकड़ी दिया था। उसका 30 हजार रुपए उसे लेना था। वही लेने के लिए वह गुरुवार को वहां पहुंचा था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि लकड़ी व्यापारी ने ईश्वर को 30 हजार रुपए दे दिए थे। इसके बाद वह वहां चला गया था। अब आज उसका शव मिला है।

पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या की गई है। उसके सिर में पीछे से किसी ठोस चीज से वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!