ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में गाय काटकर मांस निकाल रहे आरोपियों को लोगों ने पकड़कर निकाला जुलूस, 33 किलो गोमांस के साथ 2 गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गाय को काटकर गोमांस ले जाने वाले दो आरोपियों को लोगों ने पकड़ कर जुलूस निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम गांव पहुंच गई। दो ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, चकरभाठा के वार्ड क्रमांक चार में रहने वाले कुछ युवकों को बुधवार को पता चला कि रहंगी में हाईकोर्ट जज कॉलोनी के पीछे गाय को काट कर मांस निकाला जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही युवक वहां पहुंच गए। इस दौरान मोपेड सवार दो लोग बोरी में मांस लेकर जा रहे थे, जिन्हें युवकों ने पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि रहंगी निवासी नरसिंह रोहिदास (50) व मुढ़ीपार निवासी रामनिवासी मेहर(52) गोमांस काटकर बोरी में भरकर ले जा रहे थे।

गोमांस को काटकर बोरी में भरकर ले जाने वाले दोनों ग्रामीणों को युवक पकड़कर गांव ले गए। गांव में उनकी हरकतों को देखकर जमकर हंगामा हुआ। नाराज ग्रामीणों की भीड़ ने उनका जुलूस निकाला। इधर मामले की जानकारी मिलने पर चकरभाठा पुलिस भी वहां पहुंच गई। इसके बाद पुलिस दोनों ग्रामीण को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने ग्रामीणों की भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया और वैधानिक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। गांव के सुमित नायक ने थाने में केस दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस ने भी दोनों ग्रामीणों से पूछताछ की, तब उन्होंने गो मांस काटने की जानकारी दी। पुलिस ने उनके पास से जब्त गोमांस को वेटनरी डॉक्टर से परीक्षण कराया। वहीं, उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!