ChhattisgarhRaipur

BJP की महतारी हुंकार रैली में शामिल हुई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

रायपुर :  प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली में शामिल होने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर पहुंच गई हैं। छत्तीसगढ़ भवन में पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रही हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय भी बिलासपुर पहुंचे हैं। ये सभी लोग कुछ ही देर में महतारी हुंकार रैली में शामिल होंगे। पटेल ग्राउंड से रैली की शुरुआत करेंगी और फिर नेहरु चौक में सभा को संबोधित करेंगी।

रैली का स्वागत करने गांधी चौक से लेकर जगह-जगह पंडाल बनाया गया है। भाजपा महतारी हुंकार रैली के बहाने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यहां संगठन के नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करने के बाद वे सीधे पटेल ग्राउंड पहुंचेगी, जहां से रैली की शुरुआत होगी। यहां भी उनके जोरदार स्वागत की तैयारी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!