ChhattisgarhRaipur

मंत्री रविंद्र चौबे : स्मृति ईरानी ने छत्तीसगढ़ में माहौल दूषित करने का प्रयास किया

रायपुर :  मंत्री रविंद्र चौबे का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम घर में घुसकर वार करते है। स्मृति ईरानी के बयान पर रविंद्र चौबे ने पलटवार किया। साथ ही कहा कि शब्दों का चयन सही तरीके से करना चाहिए। बयान देकर माहौल दूषित करने का प्रयास किया है। बीजेपी के किसी बात को हम चुनौती नहीं मानते हैं। आपको बता दें कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली में शामिल होने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कल बिलासपुर पहुंचीं थी। रैली में शामिल होने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए स्मृति ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम घर में घुसकर वार करते हैं।

Related Articles

अंग्रेजी में A फॉर अमेठी और B फॉर बिलासपुर और अब C फॉर छत्तीसगढ़ होगा। उनका आशय अमेठी के बाद अब बिलासपुर और छत्तीसगढ़ में जीत का था। उन्होंने कहा हाथ में गंगाजल लेकर छलने निकले कांग्रेस नेता बताएं महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार, अपराध क्यों हो रहे हैं। जनता की तिजोरी कैसे लूटी जाए इसमें सरकार की रुचि है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वो भाजपा के सवालों का जवाब नहीं देंगे। मैं सरकार से पूछना चाहती हूं कि विपदा की घड़ी में एक तरफ मोदी घर-घर अनाज पहुंचा रहे थे, दूसरी तरफ यहां सरकार लोगों के घर में शराब पहुंचा रही थी। सब जानते हैं कि यहां कि सरकार का रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है। सत्ता हो या संगठन ये केवल पैसे लूटने का काम करते हैं। मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की गरीब जनता ने क्या पाप किया, सरकार ने 16 लाख परिवारों की छत छीन ली। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पूरे देश की जनता को मिल रहा है। लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने इस योजना को ही बंद कर दिया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!