ChhattisgarhDhamtari

पूरे देश में पीएम मोदी से बड़ा कोई चेहरा नहीं, जानें पूर्व मुख्यमंत्री ने क्यों कही ये बात

 धमतरी :  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के नामांकन रैली में शामिल होने कांकेर पहुंचे थे। भानुप्रतापुर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नामांकन रैली पूर्व सीएम रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु साव समेत कई दिग्गज नेता उपस्थित थे।

Related Articles

मोदी से बड़ा कोई चेहरा नहीं – पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह

 वहीं, नामांकन रैली में शामिल होने के लिए जाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वापसी में धमतरी में रुके।  इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कई बातों का जवाब दिया। 2023 चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, पूरे देश में पीएम मोदी से बड़ा कोई चेहरा नहीं है। पीएम मोदी के नाम पर ही चुनाव में भाजपा को सफलता मिलेगी। प्रदेश में भाजपा के सीएम चेहरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि, सीएम बनने की कोई चिंता कर रहा तो वह गलत है। प्रदेश के मुखिया का चेहरा विधायक दल तय करेगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!