Chhattisgarh

छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा  : थाना चांपा क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी जितेन्द्र पटेल पीड़िता को रास्ते में रूकवाकर तुमसे प्यार करता हॅू तुमको भगाकर ले जाऊंगा बोलते हुये छेड़खानी किया गया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अप0क्र0 528/2022 धारा 354(घ), 506 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण महिला अपराध से संबंधित होने एवं मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी जितेन्द्र पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी कुरदा को दिनांक 15.11.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार एवं सउनि रामप्रसाद बघेल का सराहनीय योगदान रहा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!