ChhattisgarhJashpur

डीईओ ने संकुल समन्वयक सहित सहायक टीचर को किया निलंबित…

 जशपुर :  स्कूल में मिड डे मील संचालित नहीं होने पर डीईओ ने संकुल समन्वयक सहित सहायक टीचर को निलंबित कर दिया है. विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरएल कोशले की जांच रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है. आरोप है कि कालिया के संकुल समन्वयक जवाराम बंजारे स्कूलों का नियमित निरीक्षण नहीं करते थे. इसके चलते स्कूल में मिड डे मिल बंद होने की स्थिति निर्मित हुई है, जो जांच में प्रथम दृष्टया सही पाया गया है. वहीं प्राथमिक स्कूल कालिया में मिड डे मिल बंद होना प्रथम दृष्टि सही पाया गया है.

Related Articles

जांच रिपोर्ट के बाद डीईओ मधुलिका तिवारी ने संकुल समन्वयक जवाराम बंजारे और स्कूल की सहायक टीचर बसंती बाई को निलंबित किया है. निलंबन आदेश में इन्हें विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संलग्न करते हुए जीवन निर्वाह भत्ता दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं.

प्रधानपाठक और महिला टीचर सस्पेंड, बच्चों को नहीं मिल रहा था मध्याह्न भोजन का लाभ
Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!