ChhattisgarhRaipur

खुशखबरी, सहारा के निवेशकों को मिलेगा रिफंड, 1 करोड़ रुपये जारी, जिला प्रशासन की कार्रवाई

रायपुर।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ( CM baghel )की मंशा के अनुरूप जिले में चिटफण्ड कंपनी के निवेशकों की राशि वापसी के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

कलेक्टर  डोमन सिंह के मार्गदर्शन में सहारा इंडिया कंपनी अंतर्गत सहारियान ई-मल्टीपरपस सोसायटी लिमिटेट, सहारा क्यूशॉप यूनिक प्रोडक्ट रेंज लिमिटेड एवं सहारा क्रेडिट कोआपरेटिस सोसायटी के निवेशकों से प्राप्त आवेदनों का सत्यापन सहारा इंडिया कंपनी द्वारा कराया गया।

वर्तमान में लगभग 1000 और निवेशकों के आवेदन का सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका

पूर्व में कंपनी के कुल 1 हजार 772 निवेशकों को 2 करोड़ 30 लाख रूपए का भुगतान तहसीलों के माध्यम से कराया जा चुका है। वर्तमान में लगभग 1000 और निवेशकों के आवेदन का सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका है, जिन्हें उनके निवेश की राशि का 25 प्रतिशत लगभग 1 करोड़ रूपए भुगतान हेतु संबंधित तहसीलदारों को चेक जारी किया जा रहा है। इन निवेशकों में तहसील डोंगरगांव के लगभग 200 निवेशक, तहसील छुरिया के 446 निवेशकों एवं तहसील मोहला व अम्बागढ़ चौकी के 417 निवेशकों शामिल हैं। जिन्हें भुगतान के लिए चेक संबंधित तहसीलदारों को जारी कर निवेशकों की राशि का अंतरण सीधे उनके बैंक खाते में कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!