ChhattisgarhRaipur

RAIPUR : कवर्धा में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंचा पारा

रायपुर, इस वर्ष नवंबर के महीने में ही ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में उत्तर से आ रही ठंड के चलते लगातार ऐसा हो रहा है। शनिवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले नौ वर्षों के स्तर पर है। इससे पहले वर्ष 2013 में 15 नवंबर को रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री पहुंचा था।

Related Articles

शनिवार को प्रदेशभर में कवर्धा सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस कवर्धा का न्यूनतम तापमान 06.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब ठंड और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!