ChhattisgarhRaipur

आज महासमुंद जिले में CM बघेल आम जनता से करेंगे सीधी बात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(CM bhupesh baghel ) अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में आज महासमुंद जिले के बसना विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।

दोपहर 12.05 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.05 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री गोपालपुर हेलीपेड से दोपहर 1.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पिथौरा तहसील के ग्राम पिरदा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 2.35 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम पिरदा से शाम 4.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा हाई स्कूल मैदान बसना के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 4.35 बजे बसना में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!