ChhattisgarhRaipur

CM बघेल से भानुप्रतापपुर के नवनिर्वाचित विधायक सावित्री मंडावी ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( CM baghel) से यहां राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर के उप निर्वाचन में नवनिर्वाचित विधायक सावित्री मंडावी ने सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विधायक मंडावी( mandavi) की जीत पर उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री बघेल ने मंडावी को विधायक पद पर उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं( best wishes) दी। उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित विधायक मंडावी के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर के विकास को और गति मिलेगी। साथ ही क्षेत्रवासियों को भी उनकी कर्त्तव्य निष्ठा तथा कार्यकुशलता का भरपूर लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में सभी वर्गों के साथ-साथ आदिवासी समुदाय के विकास और कल्याण

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में सभी वर्गों के साथ-साथ आदिवासी समुदाय के विकास और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। साथ ही उन्हें हर तरह से अधिकार सम्पन्न बनाने के लिए पहल की जा रही है। उन्होंने अवगत कराया कि हमने आरक्षण के मुद्दे पर आदिवासी समाज को स्पष्ट रूप से भरोसा दिलाया था कि राज्य में इस मामले में आदिवासी निश्चित रहे, उन्हें 32 प्रतिशत आरक्षण का लाभ जरूर दिलाया जाएगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!