Chhattisgarh

पिकअप वाहन से 32 क्विन्टल अवैध धान जब्त

जशपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान उपार्जित किया जा रहा है। साथ ही अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशन में जिले के अन्य राज्यों से लगे सीमावर्ती इलाकों में 17 बेरियर बनाया गया है। चेक पोस्ट पर 24 घण्टे ड्यूटी करने हेतु राजस्व, खाद्य व पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। कलेक्टर द्वारा सभी को जिम्मेदारीपूर्वक अपना कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग की उडऩ दस्ता दल की ओर से मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाते हुए विगत दिवस फरसाबहार विकासखंड के कोनपारा रोड में रात्रि समय उड़ीसा के पिकअप वाहन से 65 बोरा लगभग 32 क्विन्टल अवैध धान जब्त किया गया है।

Related Articles

साथ ही प्रकरण दर्ज कर वाहन सहित धान को पुलिस अभिरक्षा में थाना तुमला को सुपुर्द कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले की सीमा झारखण्ड व उड़ीसा से लगे होने से अवैध धान को जिले के उपार्जन केन्द्रों में खपाया जाने का प्रयास किया जा सकता है। इसके लिए बेरियर पर तैनात कर्मचारियों की ओर से मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है। इस हेतु आने वाली गाडिय़ों पर नियमित निगरानी रखा जा रहा है। साथ ही कच्चे रास्तो व पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है। विभाग की सक्रियता व सतत् निरीक्षण के कारण जिले में अन्य व्यक्तियों की ओर से अवैध धान को खपाने का प्रयास असफल हो रहे है। जिले में अब तक कोचियों अथवा अवैध धान के 11 प्रकरण दर्ज कर 324 क्विंटल धान जब्त किया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!