Chhattisgarh
आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे क्रिकेटर कपिलदेव

रायपुर : भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाने वाले और देश को 1983 में पहला विश्वकप दिलाने वाले महान क्रिकेटर कपिलदेव आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। कपिल देव राजधानी रायपुर के प्राइवेट स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होने पहुंचे हुए हैं। उनके आगमन पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर ही उनका स्वागत किया गया है, कपिल देव प्राइवेट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।








