BilaspurChhattisgarh

इससे कांग्रेस पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा मंत्री टीएस सिंहदेव के चुनाव नहीं लड़ने के बयान पर बोले गृहमंत्री साहू

बिलासपुर:  छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वो आगामी चुनाव नहीं लड़ना चाहते। हालांकि उन्होंने इस पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद फैसला लेने की बात कही थी। लेकिन अब मंत्री सिंहदेव के इस बयान पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान सामने आया है।

Related Articles

बिलासपुर प्रवास के दौरान मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मीडिया से बात करते हुए टीएस सिंहदेव की मांशा को लेकर सीधा कह दिया कि इससे पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि “कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता, तो इससे पार्टी को नुकसान नहीं होगा।”

बता दें कि मंत्री टीएस सिंहदेव ने बीते दिनों एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि वो आगामी चुनाव नहीं लड़ना चाहते। हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि वे इस बात का फैसला अपने कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद लेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!