National

जेल के अंदर गांजा सप्लाई कर रही 4 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश। आजमगढ़ के मंडल जिला कारागार में विचाराधीन कैदियों को गांजे की सप्लाई करने का मामला सामने आया है। मामले में चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाएं बुर्के की आड़ में कैदियों से मिलने के बहाने उन्हें गांजे की सप्लाई किया करती थीं।

महिलाओं ने पुलिस को बताया कि जेल में मुलाकात के दौरान उनसे गांजे की डिमांड की जाती थी। इसके बाद महिलाएं बाहर से कपड़ों में नशीला पदार्थ छिपाकर उन कैदियों तक पहुंचाने जाती थीं। इस बार भी महिलाएं गांजे की सप्लाई करने के लिए मंडल जिला कारागार में पहुंचीं, लेकिन सूचना पर स्थानीय पुलिस चौकन्नी बनी रही। जब इन महिलाओं की गहनता से जांच की गई तो चारों महिलाओं से लगभग 4 किलो से ऊपर के गांजे की खेप बरामद की गई।शबाना, शबनम, शहनाज और मदीना नाम की महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जेल में बंद कैदी अरमान और इस्माइल को भी इस मुकदमे में आरोपी बनाया गया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!