Bhilai-DurgChhattisgarh

पार्टी मनाकर घर लौटा युवक, सुबह मिली लाश

भिलाई। छावनी थाना अंतर्गत बिहारी मोहल्ले में एक युवक की लाश उसके घर के बगल में पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में छत से गिर गया जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आई और मौके पर उसकी मौत हो गई। छावनी पुलिस शव का पंचनामा कार्रवाई कर रही है।

26 साल का सतीश चौधरी अपने दोस्त के घर पार्टी मनाने गया था। उसके साथ उसका मामा भी था। वहां सभी लोगों ने बैठकर शराब पार्टी की। इसके बाद सतीश अपने मामा के साथ देर रात 12.30 बजे घर आया। दोनों लोग छत के ऊपर बने कमरे में सोने चले गए। सुबह 6 बजे घर वालों ने देखा कि सतीश छत से नीचे गिर गया था और उसकी मौत हो गई है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई जिसके बाद सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची।सतीश तीन भाइयों में मंझला था। वह भिलाई के किसी फेब्रिकेशन प्लांट में काम करता था। उसके पिता जवार चौधरी मकान बनाने का ठेका लेते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!