Chhattisgarh

नशीली दवा बेचने के फिराक में घूम रहे युवक को चिरमिरी पुलिस ने किया गिरफ्तार…

चिरमिरी, नशीली दवा बेचने के फिराक में घूम रहे एक युवक को चिरमिरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से नशीली दवा, इंजेक्शन बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि हल्दीबाड़ी का 23 वर्षीय विनय तिवारी जेल से छूटकर आया है और फिर से नशीली दवा और इंजेक्शन बेच रहा है। बता दें कि आरोपी युवक नशीली दवा बेचने के लिए गैस गोदाम हल्दीबाड़ी के आगे सड़क किनारे ग्राहक तलाश रहा है। टीआई कमलकांत शुक्ला ने कहा कि सूचना पर पुलिस स्टाफ प्रधान आरक्षक नयन साय पैकरा, आरक्षक सुरेश गौड़, इंद्रजीत नेचर ने युवक को पकड़कर पूछताछ की। युवक की तलाशी लेने पर आरोपी के पास से दो-दो एमएल के 65 नग ब्यूप्रेनोर्फिन और एवील इंजेक्शन के 10-10 एमएल 42 नग जब्त किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!