National

एक ही परिवार के पांच लोगों की मिली लाश, पुलिस ने जताई यह आशंका

जम्मू-कश्मीर। कुपवाड़ा जिले में एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने किराए के मकान में मृत पाए गए है। पुलिस ने बताया कि, तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्य, जो कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले हैं, जम्मू में मृत पाए गए हैं।

कुपवाड़ा जिले के क्रालपोरा के एक किराए के मकान में माजिद अंसारी अपने परिवार के साथ रहते थे। बुधवार को उनके पड़ोसियों ने उन्हें और उनके परिवार को बेहोश पाया। पड़ोसियों ने फौरन डॉक्टर और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर डॉक्टर और पुलिस पहुंची जांच के दौरान सभी पांचों को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि जांच में संभावना जताई गई है कि पांचों की मौत ठंड से बचाव के लिए जलाई गई अंगीठी से निकले धुएं से दम घुटने के कारण हुई है। पुलिस ने पूछताछ की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान माजिद अंसारी (35), उनकी पत्नी सोहाना खातून (30) और उनके तीन बच्चों फैजान (4), अबू जर (3) और एक नवजात शिशु के रूप में हुई है। यह परिवार कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश के बिजनौर से करालपोरा में काम के सिलसिले में आया था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!