ChhattisgarhRaipur

CM बघेल आज कोरिया और जशपुर जिले के दौरे पर, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर और जशपुर जिले के विकासखण्ड कुनकुरी के मयाली गांव में आयोजित कार्यक्रमों शामिल होंगे।

Related Articles

मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11.30 बजे रायपुर पुलिस ग्र्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे बैकुंठपुर पहुंचेंगे और वहां कोरिया कुमार चौक में स्वर्गीय डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव (कुमार साहब) की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। बघेल इस मौके पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करने के बाद 12.50 बजे कोरिया पैलेस ग्राउण्ड में स्वर्गीय डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव (कोरिया कुमार) की समाधि पर पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे।

मड-हाउस कैक्टस गार्डन का अवलोकन

मुख्यमंत्री दोपहर 1.25 बजे बैकुंठपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2.10 बजे जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के मयाली नेचर कैम्प के हेलीपेड पहुंचेंगे और दोपहर 2.35 बजे ग्राम मयाली में युवा महोत्सव 2023 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यहां मड-हाउस कैक्टस गार्डन का अवलोकन करेंगे और मधेश्वर महादेव ऐतिहासिक सलामी गुफा में दर्शन करेंगे। बघेल इस मौके पर आयोजित किसान मेला में विभागीय स्टालों को अवलोकन करने के बाद हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री वितरण करेंगे तथा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!