Chhattisgarh

30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ शराब कोचिया गिरफ्तार…

बिलाईगढ़: थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा ग्राम जमनार में छापामार कार्यवाही कर एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया. आरोपी से 30 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर,अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में दिनांक 04,03,23 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम जमनार में रेड कार्यवाही कर अवैध महुआ शराब हाथ भठ्ठी का बिक्री करने अपने घर आंगन में रखे रंगे हांथ पकड़ा गया।

आरोपी मायाराम देवभाट पिता भोको देवभाट उम्र 25 साल ग्राम जमनार थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3000 ₹ को मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जिसे मा,न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर उप जेल बलोदाबाजार भेजा गया.

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में ASI मनहर प्र. आर. 956 निशांत दुबे आर, प्रवेश भारती सत्येंद्र बंजारे दिलीप तेंदुए म,आर मोहन सिदार एवं समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!