ChhattisgarhKorba

सरकारी स्कूल के चपरासी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…जाने क्या था मामला

कोरबा। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ एक शख्स ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मृतक सरकारी स्कूल में चपरासी था। बताया गया कि वह कर्ज से परेशान था। इसलिए उसने जान दी है। स्कूल के पास पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला है। मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है।

मूल रूप से लैमरू थाना क्षेत्र के चिरईझुंझ का रहने वाला भरत लाल बालको नगर एक स्कूल में चपरासी का काम करता था। भरत लाल पहाड़ी कोरवा जनजाति का है। कहा जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से वह परेशान था। इसलिए 2 महीने से स्कूल भी नहीं जा रहा था।

भरतलाल की पत्नी ने बताया कि शनिवार को वह अचानक घर से निकला था। फिर लौटा ही नहीं। कुछ देर बाद पता चला कि उसने जान दे दी है। पत्नी शुभामनी ने बताया कि भरत ने बेटी की शादी के लिए 5 लख का कर्ज लिया था। 4 लाख चुका भी दिए थे, पर एक लाख नहीं दे पाया था। इस बात से भी वह परेशान था। इसके अलावा वह शराब पीने का आदी था। इस वजह से भी उसके काफी पैसे खर्चा हुआ करते थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!