Chhattisgarh

2 बच्चों की नदी में डूबने से मौत, पसरा मातम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में होली खेलने के बाद एनीकट में नहाने के लिए गए 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।लालपुर गांव के बच्चों की टोली बुधवार दोपहर को तोकपुर हर्राटोला में टीपान नदी पर बने एनीकट में नहाने के लिए गई थी। सभी बच्चे नहा रहे थे। इसी दौरान निखिल राठौर(13) और राहुल प्रजापति(14) भी नहाने के लिए एनीकट में कूद गए।

Related Articles

बताया गया कि कुछ देर तक दोनों किनारे की ओर ही नहा रहे थे। मगर अचानक से दोनों थोड़ा आगे बढ़ गए। वहां पर गहराई थी, इस वजह से दोनों डूबने लगे। दूसरे बच्चों ने आस-पास के लोगों को तुरंत सूचना दी। जिसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद दोनों के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस को भी सूचना दी गई थी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!