Chhattisgarh

CG के इस जिले में तालाब में डूबने से व्यक्ति की संदिग्ध मौत

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से संदिग्ध मौत हो गई, जिला मुख्य से 10 किलोमीटर दूर ग्राम छिंदोला के तालाब शुक्रवार के सुबह एक ब्यक्ति का शव देखा गया ।घटना के विषय मे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छिंदोला में शुक्रवार के सुबह ग्राम के ही बच्चे नहाने गए थे उसी दौरान बच्चो ने एक शव तालाब में तैरते देखे और इस बात की जानकारी ग्रामीणो को दिए ग्रामीण मौके पर गए और मृतक की पहचान ग्राम के ही 45 वर्षीय संतोष कुमार गुलहरे के रूप में में की गई,

जो गरियाबंद के एक मिल में कार्य करता था।वही तत्काल ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सीटी कोतवाली को दिए।जानकारी मिलते ही गरियाबंद थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की टीम मौके पर पहुची और शव को तालाब से बाहर निकाले और पंचनामा बनाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए गरियाबंद जिला अस्पताल भेजा गया।वही पुलिस घटना के सम्बंध में आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!